कतर की राजधानी दोहा में एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल इंडिया ए और श्रीलंका ए आमने सामने हैं. इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. क्रिकेट फैंस के उम्मीद थी कि पिछले मैच में तूफानी दोहरा शतक जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी इस मैच में भी शानदार पारी खेलेंगे, लेकिन वो वैसी पारी नेहीं खेल सके. फिर भी वैभव ने 27 गेंदों में 40 रनों की तेज पारी खेलकर अपनी टीम को अच्छी शुरूआत दी. इस दौरान वैभव ने 4 छक्को और 3 चौके भी लगाए.
इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने भी अच्छी पारी खेली. वो 63 गेंद में 78 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्होंने अपनी में 11 चौके और 1 छक्का लगाया. अभिषेक की इस पारी से क्रिकेट फैंस को ऐसा महसूस हो रहा था कि वो टी20 नहीं बल्कि वनडे मैच खेल रहे हैं और बड़ी पारी खेलना चाहते थे. खबर लिखे जाने तक इंडिया ए ने 25 ओवर में 2 विकेट पर 172 रन बना लिए हैं. कप्तान तिलक वर्मा 39 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र 4 रन बनाकर खेल रहे हैं.
इंडिया ए की प्लेइंग-11 में बदलाव
इंडिया ए ने आज के मैच में एक बदलाव किया. प्रभसिमरन सिंह की जगह ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर तनुष कोटियान को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है. जो कि उनका इंडिया ए के लिए डेब्यू मैच है.
टॉस जीतने के बाद इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा, ‘सबसे पहले तो, पिछले मैच में वैभव की पारी बहुत ही शानदार थी. लेकिन अब एक नया दिन है और एक नया मैच है. सबसे जरूरी बात यह है कि हम इस मैच पर अपना पूरा ध्यान बनाए रखें और अच्छा प्रदर्शन करें. दूसरे मैदानों की तुलना में, यहां की पिच दूसरी पारी में अलग तरह से बर्ताव करती है. दूसरी पारी में यहां बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.’
वहीं श्रीलंक के कप्तान पवन रत्नायके ने बताया कि दुलाज समुदिथा बाहर हो गए हैं और उनकी जगह गरुका संकेथ को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह ठीक है – लेकिन अगर टॉस हम जीतते, तो हम पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते. हम पहले भी इस पिच पर खेल चुके हैं. मुझे लगता है कि इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना बेहतर रहता है.’
IND vs SL A: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंडिया ए: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, तनुश कोटियन, हर्ष दुबे, हर्षित राणा और अरशद खान.
श्रीलंका ए: लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुश्का (विकेटकीपर), पवन रथनायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जेनिथ लियानगे, रविंदु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, लाहिरू समराकून और गरुका संकेत.


