Mediasamvad24

13.1 C
Noida
Friday, November 27, 2026

Buy now

spot_img

शिमला में कांग्रेस ने निकाला संविधान रक्षा मार्च, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की दिलाई शपथ

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने शिमला में संविधान रक्षा मार्च निकाला। चौड़ा मैदान में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ता सुबह ही जुट गए थे। चौड़ा मैदान से रिज मैदान तक पदयात्रा निकली। संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा से शुरू हुआ मार्च, रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति तक गया। कांग्रेस ने संविधान रक्षा मार्च से लोकतांत्रिक अधिकारों और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा।

गांधी के हत्यारे की विचारधारा वाले संविधान के रक्षक नहीं हो सकते

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि शिमला ऐतिहासिक भूमि है। यहां महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का मुकदमा चला था। उन्होंने कहा कि गांधी के हत्यारे की विचारधारा को मानने वाले लोग संविधान की रक्षा नहीं कर सकते। यदि वे संविधान की रक्षा नहीं कर सकते तो उन्हें सत्ता और शासन छोड़ देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है।

विधायक चोरी और सरकार चोरी से लेकर चंदा चोरी तक के आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के बहाने परिसीमन को सत्ता में बने रहने का हथियार बनाने की कोशिश की जा रही है। जनता अब सब समझ चुकी है और भाजपा को सत्ता से हटाने का निर्णय वही करेगी।

प्रियंका नहीं हुई शामिल

कुछ दिन पहले शिमला के छराबड़ा स्थित अपने घर पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के भी पदयात्रा में शामिल होने की संभावना थी, लेकिन वह नहीं पहुंची।

सीएम भी नहीं पहुंचे

स्वास्थ्य कारणों से सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू भी संविधान रक्षा मार्च में शामिल नहीं हुए। सीएम को वायरल फीवर है, इस कारण उन्होंने अपने दो दिन के कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए थे।

लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा की शपथ दिलाई

प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संविधान की प्रस्तावना पढ़वाकर उसके मूल्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा की शपथ दिलाई। कांग्रेस ने इस आयोजन को केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान बचाने की देशव्यापी निर्णायक मुहिम का हिस्सा बताया।

हम एकजुट थे तब बची सरकार : अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देश में चंदा चोरी, वोट चोरी, विधायक चोरी, परीक्षा चोरी और सरकार चोरी जैसे मामले सामने आ रहे हैं। इसी के विरोध में कांग्रेस संविधान रक्षा मार्च निकाल रही है। उन्होंने हिमाचल में हुए राजनीतिक घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि आपरेशन लोटस के माध्यम से प्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराने की पूरी तैयारी की गई थी। विधायकों की खरीद फरोख्त कर सरकार चुराने का खाका तैयार था, लेकिन कांग्रेस विधायक एकजुट रहे और सरकार बच गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles