मोदीनगर। क० रा० बी० औषधालय, गोविंदपुरी के नए भवन का शुभारम्भ दिनांक 23 मार्च 2026 को विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क० रा० बी० योजना, श्रम चिकित्सा सेवाएं, सर्वोदय नगर कानपुर की निदेशक श्रीमती सोम्या पाण्डेय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वहीं गाजियाबाद की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनीता सिंह के कर कमलों द्वारा औषधालय का शुभारम्भ किया गया।
ज्ञात हो कि यह औषधालय पूर्व में बीमा अस्पताल मोदीनगर परिसर में संचालित हो रहा था, जिसे अब गोविंदपुरी कादराबाद, पिलर संख्या 1290 के निकट नए भवन में स्थानांतरित किया गया है। नए भवन के शुरू होने से क्षेत्र के श्रमिकों एवं बीमित व्यक्तियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील त्रिपाठी, वरिष्ठ सहायक श्रीमती निधि त्रिपाठी, फार्मासिस्ट श्री विमल कुमार तिवारी एवं आकाश बाबू सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नए भवन के शुभारम्भ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया


