Mediasamvad24

35.1 C
Noida
Monday, August 31, 2026

Buy now

spot_img

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध चाकू सहित आरोपी गिरफ्तार

गौतमबुद्धनगर। थाना बीटा-2 पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 23 अप्रैल 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र रामेश्वर को होण्डा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर DL3SAEM1530) और एक अवैध चाकू बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के भिवानी जनपद के कस्बा व थाना बवानी का निवासी बताया जा रहा है। इस संबंध में थाना बीटा-2 में मुकदमा संख्या 144/2026 के तहत धारा 317(5) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles